CHC कंडी में एक बेड पर 3-4 मरीज! BMO ने वायरल वीडियो को लेकर दी जानकारी
Tuesday, Jul 07, 2026-01:46 PM (IST)
राजौरी(दिनेश ठाकुर): राजौरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सी.एच.सी.) कंडी एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पताल के एक-एक बेड पर तीन और चार मरीजों को लेटे हुए देखा जा सकता है। इससे अस्पताल में मरीजों की भीड़ और संसाधनों की कमी साफ दिखाई दे रही है।
इस संबंध में जब बी.एम.ओ. कंडी डॉ. विनोद कुमार भट्ट से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अस्पताल की नई इमारत का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक उसे स्वास्थ्य विभाग को औपचारिक रूप से हैंडओवर नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग का हैंडओवर मिलते ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और वर्तमान में जो जगह की कमी तथा भीड़भाड़ की समस्या है, उसका समाधान हो जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
