देखते ही देखते आग का गोली बनी बस, मौके पर मची अफरा-तफरी

Saturday, Aug 29, 2026-12:39 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी) : जम्मू के राजौरी में एक हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार गाड़ी देखते ही देखते आग का गोला बन गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और आग लगने का कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार राजौरी जिले के थन्नामंडी के खनियाल कोट इलाके में गत रात कैंटर बस नंबर JK11-4458 में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वे इसे काबू नहीं कर सके। देखते ही देखते आग ने पूरी कैंटर बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस जलकर पूरी तरह राख हो गई।

वहीं कैंटर बस के चालक ने आरोप लगाया कि बस में आग किसी साजिश के तहत जानबूझकर लगाई गई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद ही आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए