Budget 2025: 12 लाख तक की Income पर टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारी गदगद

Saturday, Feb 01, 2025-07:22 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर:  जम्मू कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्रीय बजट ने एक नई उम्मीदों की किरण जगाई है। 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स से मुक्त करने का निर्णय कर्मचारियों के लिए राहत का बड़ा स्रोत बन गया है। नैशनल मजदूर कांफ्रैंस के अध्यक्ष सुभाष शास्त्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बजट के माध्यम से कर्मचारियों और मिडिल क्लास की आकांक्षाओं को ध्यान में रखा है। 

ये भी पढ़ेंः  Mata Vaishno Devi: अब... दर्शन करना और होगा आसान, जानें श्राइन बोर्ड का नया Plan

सुभाष शास्त्री ने यह भी बताया कि कर्मचारियों ने लंबे समय से आयकर सीमा में छूट की मांग की थी, और इस बार उनकी अपेक्षाएं पूरी हुई हैं। यह बजट निश्चित रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सहायक होगा। जम्मू कश्मीर के कर्मचारी वर्ग इस निर्णय को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसे एक सराहनीय कदम मानते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News