J-K Elections : जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनाने के लिए BJP अपनाएगी यह हथकंडा

Thursday, Sep 12, 2024-04:20 PM (IST)

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अब जल्द ही शुरू होने जा रहे हैं। इन चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी रणनीति बना ली है। इस रणनीति के तहत भाजपा जम्मू में क्लीन स्विप की कोशिश कर रही है। भाजपा जम्मू में सारी सीटों पर जीत हासिल करना चाहती है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 2022 के परिसिमन के बाद 90 सीटें हैं। इसके चलते जम्मू में इस बार चुनावों में हिंदु बहुमत वाली सीटें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के लिए भी 9 सीटें आरक्षित की गई हैं। भाजपा इन सभी सीटों पर जीत हासिल करने का प्लान बना रही है। कश्मीर की बात करें तो संभाग में कई नई पार्टियां बनी हैं। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। भी भाजपा इन सभी को अपने पक्ष में लेने का प्रयास कर सकती है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर में 10 सालों में बदली राजनीति की फिजा, Elections जीतने के लिए पार्टियां लगा रहीं पूरा जोर

कश्मीर में पहले 47 सीटें थीं लेकिन परिसिमन के बाद अब 48 सीटें बन गई हैं वहीं जम्मू में भी सीटें 43 से बढ़कर 49 हो गई हैं। जम्मू में अधिकतर हिंदू बहुमत वाली सीटें हैं जहां भाजपा को जीत हासिल होने की काफी संभावना है लेकिन इसके अलावा डोडा, पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़ और रामबन जिले मुस्लिम बहुमत वाले हैं जिसके चलते यहां पर भाजपा को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

भाजपा ने पिछले कुछ समय से हिंदु बहुमत वाले जिलों के साथ-साथ मुस्लिम बहुमत वाले जिलों में भी काफी अच्छा काम किया है। इसलिए पार्टी को उम्मीद है कि जनता उनके पक्ष में फैसला ले सकती है। इन सबके बावजूद पार्टी से ज्यादा नेशनल कांफ्रेंस और पी.डी.पी. का दबदबा कश्मीर घाटी और मुस्लिम बहुमत सीटों पर अधिक है।

यह भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर का चुनावी इतिहास : जानें कब-कब किसकी बनी सरकार और कब आया राष्ट्रपति शासन

बता दें कि भाजपा ने कश्मीर घाटी से कभी भी कोई सीट नहीं जीती है। पिछले चुनावों की बात करें तो 2014 में भाजपा ने 83 सीटों में से 25 पर जीत हासिल की थी जिसमें से 19 सीटें हिंदु बहुमत वाली थीं। इस बार भाजपा के 90 सीटों में से 67 सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इसमें जम्मू की सभी 43 सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं घाटी में 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे साफ जाहिर है कि पार्टी अपनी बहुमत वाली सरकार नहीं बना पाएगी और उसे काफी दिक्कतें पेश आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें :  अवैध निर्माण करने वाले सावधान! CEO ने जारी की चेतावनी

बता दें कि भाजपा खुद को 12 सीटों पर मजबूत मान रही है जिसमें से 11 सीटें जम्मू बहुमत वाली और एक मुस्लिम बहुमत वाली सीट है। इसके अलावा 57 सीटों पर पार्टी की पकड़ कमजोर समझी जा रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों और नई पार्टियों के लड़ने से नेकां-कांग्रेस गठबंधन की कई सीटें जा सकती हैं जिससे भाजपा को फायदा हो सकता है। अब देखना यह होगा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा कितनी सीटों पर कब्जा कर पाती है और कितनी सीटों के लिए उसे नई पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ हाथ मिलाना पड़ेगा।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव शैड्यूल

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरे चरण के तहत एक अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News