J&K Election : दूसरे चरण के चुनाव से पहले डी.सी. की लोगों से विशेष अपील

Saturday, Sep 21, 2024-09:38 PM (IST)

कटरा (अमित शर्मा) : जम्मू कश्मीर में इन दिनों विधानसभा चुनावों का दौर जारी है तथा दूसरे चरण का चुनाव 25 सितम्बर को होने जा रहा है। इन्हीं चुनावों के मद्देनजर डी.सी. रियासी की तरफ से लोगों से विशेष अपील की गई है। दरअसल डी.सी. रियासी विशेष महाजन की तरफ से एक पत्र जारी कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई है। 

पत्र में कहा है कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है इसलिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा चुनावों में हिस्सा लेना है और अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुन कर एक मजबूत लोकतंत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि  रियासी के लोगों ने इससे पहले भी चुनावों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया है फिर चाहे वह 2014 के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव हों या फिर 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव।  


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News