''ऑपरेशन हिफाज़त'' में दिखी सेना की तैयारी, जानिए आपदा के वक्त कैसे बचाई जाएंगी हजारों जानें
Friday, Jun 05, 2026-02:09 PM (IST)
राजौरी ( शिवम ) : प्राकृतिक आपदा, बाढ़ और आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय सेना ने जम्मू के नौशेरा क्षेत्र में 'ऑपरेशन हिफाज़त' के तहत एक बड़े स्तर की संयुक्त आपदा प्रबंधन एक्सरसाइज का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के साथ NDRF, SDRF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें भी शामिल रहीं।
अभ्यास की शुरुआत आपदा प्रभावित क्षेत्र की ड्रोन निगरानी से की गई, जहां ड्रोन के माध्यम से प्रभावित इलाके का आकलन और फंसे लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।
इसके बाद भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने और हवाई सर्वेक्षण का प्रदर्शन किया गया। सेना ने दिखाया कि सड़क संपर्क टूट जाने की स्थिति में किस तरह हवाई मार्ग से लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया जाता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
