श्रीनगर में अपनी पार्टी का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हुए शामिल

Tuesday, Jul 30, 2024-05:20 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): अपनी पार्टी जेएंडके ने आज श्रीनगर में एक महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें किसी भी चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की गई। शहर के बीचों-बीच आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने समय पर चुनाव कराने और उपराज्यपाल (एलजी) को अधिक प्रशासनिक अधिकार देने वाले आदेशों को वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें :  Drugs के खिलाफ जम्मू पुलिस सख्त, नशे के सौदागर पर लिया यह Action

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए अपनी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हसन मीर ने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बरकरार रखा जाए। उन्होंने कहा कि वे राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग करते हैं। जब तक केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता, तब तक चुनाव नहीं होने चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों और सम्मान के हकदार हैं।

यह भी पढ़ें :  फर्जी गन लाइसेंस मामले में Police ने फिर की Raid, पूर्व सैनिक के इन ठिकानों पर मारा छापा

पार्टी नेताओं ने राज्य का दर्जा बहाल करने में केंद्र सरकार की देरी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एलजी को सशक्त बनाने वाले जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत हाल ही में जारी आदेशों को वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से एलजी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन एलजी के कार्यालय में निहित शक्तियों को वापस लिया जाना चाहिए। एलजी के हाथों में अधिकार केंद्रित करने वाले आदेश लोकतंत्र और स्वशासन की भावना के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव तय समय सीमा के अनुसार होने चाहिएं लेकिन उससे पहले राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News