सूर्य देवता के आस-पास दिखा अद्भुत नजारा, लोगों ने कैमरों में कैद किया दुर्लभ दृश्य

Saturday, Mar 14, 2026-12:20 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर ( शिवम ) :   आसमान में शनिवार को एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब सूर्य देवता के चारों ओर एक चमकदार गोल चक्र दिखाई दिया। इस अद्भुत दृश्य को देखकर लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह से ही सूर्य देवता के चारों ओर इंद्रधनुष जैसा गोल घेरा बना रहा, जो देखने में बेहद आकर्षक लग रहा था। कई लोगों ने इसे दुर्लभ प्राकृतिक घटना बताते हुए सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो सांझा किए।

प्राप्त जानकारी इस तरह का गोल चक्र तब बनता है जब ऊंचाई पर मौजूद पतले बादलों में बर्फ के छोटे-छोटे कण सूर्य की रोशनी को मोड़ देते हैं। इस कारण सूर्य के चारों ओर एक चमकीला घेरा बन जाता है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में सन हेलो (Sun Halo) कहा जाता है।

यह प्राकृतिक घटना कम ही देखने को मिलती है, इसलिए जब भी आसमान में ऐसा दृश्य दिखाई देता है तो लोग इसे देखने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। कई लोगों ने इस नज़ारे को भगवान सूर्य की विशेष कृपा और शुभ संकेत भी बताया है।

PunjabKesari

PunjabKesari


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News