Amarnath Yatra 2024: भोलेनाथ के भक्तों में उत्साह, 5600 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शुरू की अमरनाथ यात्रा

7/4/2024 7:39:32 PM

जम्मू: मूसलाधार बारिश के बावजूद 5600 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक जत्था गुरुवार को जम्मू से अमरनाथ गुफा मंदिर के दो आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा की। अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था, जिसमें 4,487 पुरुष, 1,011 महिलाएं, 10 बच्चे और 188 साधु-साध्वियां शामिल थे, सीआरपीएफ सुरक्षा के तहत 219 वाहनों में सुबह 3 बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।

ये भी पढ़ेंः Katra से Jammu जा रहा Slipper वाहन खाई में गिरा, उड़े परखच्चे

अधिकारियों ने कहा कि इनमें से 3,668 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना, जबकि 2,028 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन अधिक कठिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए थे।

ये भी पढ़ेंः  Jammu: Amritsar Express Highway के फ्लाईऑवर को लेकर खास खबर, परिवहन मंत्री ने दिए आदेश


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News