Alia Bhatt से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, आरोपी महिला गिरफ्तार

Wednesday, Jul 09, 2025-07:27 PM (IST)

जम्मू डेस्क : मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ 76 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में उसकी पूर्व निजी सहायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी का यह सिलसिला मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच 2 वर्षों से ज्यादा समय तक चला।

जुहू पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार आरोपी वेदिका प्रकाश शैट्टी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर 5 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था। आलिया की मां और ‘एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड' की निदेशक सोनी राजदान की ओर से जनवरी में पुलिस को दी गई तहरीर के बाद यह धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ।

अधिकारी के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शैट्टी ने वर्ष 2021 से 2024 के दौरान आलिया भट्ट की निजी सहायक के रूप में काम करते हुए कथित तौर पर फर्जी बिल तैयार कर उन पर अभिनेत्री के हस्ताक्षर लिए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News