Jammu में Flyover Construction के दौरान घटा हादसा, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौ/त; कई घायल

Tuesday, Aug 25, 2026-03:44 PM (IST)

सांबा(अजय): जम्मू संभाग के सांबा जिले में एक बहुत ही दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार एक फ्लाईओवर के निर्माण कार्य दौरान एक हादसा घट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो जाने की सूचना मिली है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कई अन्य मजदूर भी इस हादसे की चपेट में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिला सांबा के विजयपुर जक्ख इलाके में मंगलवार को फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन ढांचे का एक हिस्सा अचानक नीचे गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में दबने से मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाया।

हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारु करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए