Jammu: झिड़ी मेले में 8 दिनों तक चलेगा खास कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

Sunday, Nov 22, 2026-08:50 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की मीडिया इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), जम्मू और कश्मीर द्वारा झिड़ी मेला 2026 में 8 दिवसीय इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एंड आउटरीच प्रोग्राम (आईसीओपी) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसका विषय है - कृषि और संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाएं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए CBC के नोडल ऑफिसर राजेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झिड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों सहित आम जनता को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, पहलों और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान एक्सपर्ट लेक्चर, ड्राइंग प्रतियोगिता और थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी कई रोचक और जानकारीपूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

राजेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम रोजाना दो सत्रों में आयोजित होगा। सुबह का सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा, जबकि शाम का सत्र शाम 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक चलेगा। यह व्यवस्था पूरे 8 दिनों तक जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि शाम के सत्र भक्ति भजनों और जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को समर्पित होंगे, जिनमें डोगरी और पंजाबी लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे। ये प्रस्तुतियां केंद्रीय संचार ब्यूरो, जम्मू-कश्मीर के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों द्वारा दी जाएंगी।

नोडल ऑफिसर ने कहा कि इस आउटरीच पहल के माध्यम से CBC का प्रयास है कि सूचना, शिक्षा और मनोरंजन को एक साथ जोड़कर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए और जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News