असम में AN-32 ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश होने से IAF के 5 जवान शहीद
Saturday, Jun 13, 2026-04:14 PM (IST)
जम्मू डेस्क ( मीर आफताब ) : शनिवार को असम के जोरहाट में रूस में बने AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायु सेना (IAF) के पांच जवान शहीद हो गए हैं। IAF ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे रूटीन उड़ान के दौरान यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना ने एक बयान में कहा, "भारतीय वायु सेना (IAF) जोरहाट में An-32 दुर्घटना में पांच जवानों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करती है।"
शहीद हुए जवानों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम शामिल हैं। IAF ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह "दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
