लोकसभा चुनाव: DEO ऊधमपुर ने की बैठक में तैयारियों की समीक्षा

3/11/2024 3:09:08 PM

ऊधमपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ऊधमपुर सलोनी राय ने स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव 2024 के सुचारू संचालन की तैयारियों पर चर्चा करने हेतु डी.सी. कार्यालय परिसर में स्थित मिनी कॉन्फ्रैंस हॉल में एक बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त घन श्याम सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त जोगिंदर सिंह जसरोटिया, जी.एम. डी.आई.सी. किशोर सिंह सहित अन्य नोडल अधिकारी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत ऊधमपुर जिले में लोकसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को रेखांकित करने वाली एक विस्तृत पावरप्वॉइंट प्रस्तुति के साथ हुई।

आदर्श आचार संहिता, ई.वी.एम./वी.वी.पी.ए.टी., कानून व्यवस्था, प्रशिक्षण प्रबंधन, व्यय निगरानी, मीडिया संचार, परिवहन प्रबंधन, हैल्पलाइन, शिकायत और निवारण, चुनाव जब्ती निगरानी प्रणाली, पी.डब्ल्यू.डी. मतदाता, स्वीप गतिविधियां सहित विभिन्न पहलुओं पर सावधानीपूर्वक चर्चा की गई। वहीं डी.ई.ओ. ने सभी नोडल अधिकारियों और नामित कर्मियों को चुनाव अवधि के दौरान उनके कर्त्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में व्यापक मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एम.सी.सी. एवं अन्य दिशा-निर्देशों के निष्पक्ष कार्यान्वयन पर जोर दिया गया।

डी.ई.ओ. ने ऊधमपुर के सभी कोनों में स्वीप गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए जिले में आगामी आम चुनाव के निर्बाध और शांतिपूर्ण संचालन के लिए नोडल अधिकारियों से अपने संसाधनों को प्रभावी ढंग से जुटाने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ेंः- Highway Closed: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात हुआ बंद, पढ़ें पूरी खबर

Neetu Bala

Advertising