माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं को राहत, अब इस तारीख तक बढ़ीं Special ट्रेन की सेवाएं
Thursday, Jan 08, 2026-06:14 PM (IST)
जम्मू डेस्क (तनवीर सिंह): भारी यात्री मांग को देखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन 04081/04082 की सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है। यह कदम यात्रियों को व्यस्त मौसम में सुविधाजनक यात्रा विकल्प देने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उठाया गया है।
विस्तारित सेवाओं का विवरण:
ट्रेन नंबर 04081 (नई दिल्ली - श्री माता वैष्णो देवी कटरा)
- पहले की अवधि: 27 दिसंबर से 4 जनवरी 2026
- विस्तारित अवधि: 9 और 10 जनवरी 2026 (सिर्फ दो ट्रिप)
ट्रेन नंबर 04082 (श्री माता वैष्णो देवी कटरा - नई दिल्ली)
- पहले की अवधि: 28 दिसंबर से 5 जनवरी 2026
- विस्तारित अवधि: 10 और 11 जनवरी 2026 (सिर्फ दो ट्रिप)
उत्तर रेलवे जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह ट्रेन पहले भी यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी रही है और पिछली यात्राओं में लगभग 100 प्रतिशत सीटें भर गई थीं। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का समय डायल 139 या NTES ऐप पर अवश्य जांच लें। जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
