UIDAI ने बदले नियम, अब... आधार कार्ड Update करवाने वालों के लगेगा झटका, पढ़ें...

Thursday, Oct 02, 2025-04:37 PM (IST)

जम्मू कश्मीर डेस्क :  भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 1 अक्टूबर से आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए शुल्क बढ़ा दिया है। नए आधार कार्ड के लिए अभी भी कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले कार्ड पर नाम, पता, बायोमेट्रिक्स या अन्य विवरण अपडेट कराने का शुल्क 50 रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 75 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क भी 100 रुपए से बढ़ाकर 125 रुपए कर दिया गया है। यह बदलाव करीब पांच साल बाद किया गया है।

नवजात शिशुओं के लिए आधार कार्ड सेवाएं निःशुल्क रहेंगी। आधार कार्ड जारी होने के बाद, पांच वर्ष की आयु में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है, इसके बाद 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। यूआईडीएआई ने इन आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए राहत प्रदान की है और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

घर बैठे आधार अपडेट करने या मशीन को सुविधाजनक पते पर पहुंचाने का शुल्क 700 रुपए है, जो पहले जैसा ही रहेगा। इसके लिए यूआईडीएआई को एक ईमेल भेजना होगा, जिसके बाद यह सेवा उपलब्ध होगी।

इस बदलाव का उद्देश्य आधार सेवाओं का विस्तार करना,  शुल्क संरचना को अपडेट करना और इसे आम उपयोगकर्ताओं के लिए पारदर्शी बनाना है। कार्डधारक अब एक छोटे से शुल्क पर अपनी जानकारी सटीक और अपडेट रख सकते हैं, जबकि डिजिटल और घर-घर जाकर जानकारी अपडेट करने के विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News