US-Iran युद्ध के बीच देशभर में सनसनी! T.V. न्यूज चैनलों को मंत्रालय का आदेश
Friday, Mar 06, 2026-08:52 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क: देशभर के दर्शकों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को आदेश जारी करते हुए M/s BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) को समाचार चैनलों की टीवी रेटिंग (TRP) रिपोर्टिंग तुरंत रोकने का निर्देश दिया है।
यह रोक चार हफ्तों तक या मंत्रालय के अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। मंत्रालय ने बताया कि यह कदम हाल ही में इजराइल-ईरान संघर्ष के बीच कुछ न्यूज चैनलों द्वारा अत्यधिक सनसनीखेज और अनुमानित खबरें प्रसारित करने के कारण उठाया गया है। ऐसे कंटेंट से आम जनता में भ्रम और डर फैल सकता है, खासकर उन लोगों में जिनके रिश्तेदार या मित्र प्रभावित इलाकों में हैं या वहां रहते हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि यह आदेश जनहित में लिया गया है और BARC को 16 जनवरी 2014 के 'टेलीविजन रेटिंग एजेंसियों के लिए नीति दिशानिर्देश' के तहत इसका पालन करना अनिवार्य है। मंत्रालय ने साफ किया कि अगले आदेश जारी होने तक इस रोक का सख्ती से पालन किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
