AC और बर्तन खरीदने वाले हो जाएं सावधान !... AC और बर्तन होंगे महंगे!

Sunday, Jan 04, 2026-05:34 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  अगर आप इस गर्मी में नया AC खरीदने या घर के लिए तांबे के बर्तन और बाथरूम से जुड़ा सामान लेने की सोच रहे हैं, तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। वजह है तांबे की कीमतों में तेज बढ़ोतरी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। कीमतें 12,000 डॉलर प्रति टन के पार चली गई हैं, जो कई सालों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी मानी जा रही है।

भारत में भी इसका असर साफ दिख रहा है। MCX पर तांबा करीब ₹1,300 प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं पीतल की कीमतों में भी 15 से 18 फीसदी तक उछाल आया है।

तांबा महंगा होने से AC बनाने की लागत बढ़ गई है, क्योंकि इसमें तांबे के पाइप और कॉइल ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। इसी वजह से कंपनियां नए AC के दाम 7 से 8 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं।

कीमतें बढ़ने की बड़ी वजहें हैं—चीन में बढ़ती मांग, डॉलर का कमजोर होना, सप्लाई में दिक्कत और AI व डेटा सेंटर जैसे नए प्रोजेक्ट्स में तांबे की ज्यादा जरूरत।

कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में AC और तांबे से जुड़े सामान और महंगे हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News