नए साल में कार खरीदने का बना रहे हैं Plan? तो पढ़ लें यह खबर… कीमतों में होने जा रहा बदलाव
Thursday, Dec 18, 2025-07:49 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर डेस्क: अगर आप नए साल में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साल खत्म होने से पहले ही ऑटो सेक्टर से महंगाई की खबर सामने आई है। JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से MG की कारें 2 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी। हालांकि यह बढ़ोतरी सभी कारों पर एक समान नहीं होगी। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया जाएगा। कुछ कारों के दाम कम बढ़ेंगे, जबकि कुछ में ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है।
MG मोटर इंडिया के अनुसार, कच्चे माल की बढ़ती कीमतें, लॉजिस्टिक्स खर्च और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में इजाफा होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा, वैश्विक आर्थिक हालात का असर भी कंपनी की लागत पर पड़ रहा है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पूरी ऑटो इंडस्ट्री महंगाई के दबाव में है। पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक कारों—तीनों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि MG अकेली कंपनी नहीं है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया और BMW जैसी लग्जरी कार कंपनियां भी जनवरी 2026 से कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर चुकी हैं।
कुल मिलाकर, अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाले समय में आपको ज्यादा खर्च के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि कार खरीदना ही नहीं, उसे चलाना भी महंगा होने वाला है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
