सोने की कीमतों में लगातार दूसरी हफ्ते भी गिरावट, जानें 10 ग्राम Gold का Rate

Sunday, Nov 02, 2025-03:56 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे हफ्ते भी सोना सस्ता हुआ है। इस हफ्ते 24 कैरेट सोना 2,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 2,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है।

दिल्ली में सोने के नए रेट

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 2 नवंबर को सोने की कीमतें घटकर नए स्तर पर पहुंच गईं।

24 कैरेट सोना: ₹1,23,150 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: ₹1,13,160 प्रति 10 ग्राम

 इंदौर में भी सोना सस्ता

इंदौर के बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है। शनिवार को यहां सोना ₹100 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। इसके बाद औसत कीमत ₹1,21,500 प्रति 10 ग्राम रही।

चांदी में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई है। हफ्ते के आधार पर चांदी ₹3,000 प्रति किलो सस्ती हुई है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए