Jammu News: महिला सहित 3 अंतर्राज्यीय तस्कर काबू, 512 ग्राम हैरोइन बरामद

5/6/2024 2:37:25 PM

जम्मू : पक्का डंगा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर महिला सहित 3 तस्करों को 512 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर पक्का डंगा पुलिस ने सर्कुलर रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान काले रंग की फिगो कार को जांच के लिए रोका गया। कार सवार तीनों आरोपियों के कब्जे से हैरोइन बरामद की गई।

ये भी पढ़ें ः  मुख्य निर्वाचन अधिकारी पहुंचे बांदीपोरा, चुनाव में बांधा डालने वालों को दी कड़ी चेतावनी

ये भी पढ़ेंः   Farooq Abdullah बोलें 'EVM एक चोर मशीन है, अपने वोट की रक्षा करें'

आरोपियों की पहचान पवन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी देवा जी कालोनी, मुकेरियां, पंजाब, अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी छोटा भागो वाल मुकेरियां, पंजाब व दिव्या अरोड़ा निवासी भागो वाल मुकेरियां के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News