Gold: तेज गिरावट! एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, जानें क्यूं टूटा सोने का दम

Wednesday, Nov 05, 2025-06:03 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  सोना एक कीमती धातु है जो अपनी सुंदरता, स्थायित्व और मूल्य के कारण हजारों सालों से इंसान के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। वर्तमान में इसकी कीमत पर बात करें तो बुधवार को सोने के दामों में तेज गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब $3,940 प्रति औंस तक गिर गया, जो एक महीने से ज़्यादा समय में सबसे कम स्तर है। अगर मांग बढ़े तो दाम बढ़ते हैं, और अगर सप्लाई ज्यादा हो तो दाम गिरते हैं। पिछले 2-3 हफ्तों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है इसके क्या कारण हैं आइए जानते हैं। 

गिरावट के दो कारण:

अमेरिका का असर: फेडरल रिजर्व ने कहा है कि अब ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद नहीं है। जब ब्याज दरें ऊंची होती हैं, तो निवेशक सोने की बजाय बॉन्ड या डॉलर में पैसा लगाते हैं, जिससे सोने की कीमत गिरती है। 

चीन का असर: चीन ने सोने के खुदरा व्यापारियों को दी जाने वाली टैक्स छूट खत्म कर दी है। इससे वहां सोना महंगा होगा और मांग घटेगी, जिसका असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ा है।

भारत में सोने की कीमत (5 नवंबर 2025):

24 कैरेट: ₹1,19,891 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट: ₹1,09,900 प्रति 10 ग्राम

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए