कर्मचारियों का लगा Jackpot! अब Retirement पर होगा खूब फायदा

Thursday, Nov 27, 2025-07:20 PM (IST)

जम्मू–कश्मीर डेस्क: केंद्र सरकार के नए लेबर कोड ने वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया है, जिसमें कर्मचारियों के लिए झटका भी है और फायदा भी। नई व्यवस्था में हर महीने कर्मचारियों की जेब से अधिक कटौती होगी, लेकिन रिटायरमेंट के समय मिलने वाली राशि पहले की तुलना में कई गुना बढ़ जाएगी।

नए नियमों से कैसे बदलेगी आपकी सैलरी?

केंद्र सरकार ने लेबर कोड में यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मूल वेतन (Basic Salary) कुल CTC का कम से कम 50% होना चाहिए। पहले यह लगभग 30% तक ही रहता था। इस बदलाव का सीधा असर भत्तों और हर महीने मिलने वाली इन-हैंड सैलरी पर पड़ेगा।

उदाहरण: यदि आपकी मासिक CTC ₹1,00,000 है—

  • पहले बेसिक सैलरी: ₹30,000
  • अब बेसिक सैलरी: ₹50,000

इसके साथ PF और NPS में भी योगदान बढ़ जाएगा:

  • PF योगदान: ₹7,200 से बढ़कर ₹12,000
  • NPS योगदान: ₹4,200 से बढ़कर ₹7,000
  • इन-हैंड सैलरी में कमी: लगभग ₹7,600 प्रति माह

रिटायरमेंट फंड होगा दोगुना मजबूत

हालांकि हर महीने हाथ में आने वाले पैसे कम होंगे, लेकिन लंबे समय में बढ़ी हुई कटौतियां आपके रिटायरमेंट फंड को अत्यंत मजबूत बनाएंगी।

  • पहले रिटायरमेंट तक कुल PF + NPS: लगभग ₹3.46 करोड़
  • नए नियमों के बाद: लगभग ₹5.77 करोड़

यानी आपको लगभग ₹2.13 करोड़ का अतिरिक्त फायदा!

नई व्यवस्था आपकी मासिक सैलरी पर भले ही बोझ डालती दिखती हो, लेकिन सच यह है कि यह बदलाव आपके भविष्य को आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित बनाएगा। बढ़ी हुई PF और NPS बचत आपके रिटायरमेंट को मजबूत और तनावमुक्त बनाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News