राकेश म+र्डर केस: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पंजाब में रेड कर पकड़े पांचों आरोपी

3/27/2024 10:30:15 AM

आर.एस.पुरा: आर.एस. पुरा पुलिस ने शनिवार को गांव दबलेहड़ सड़क मार्ग पर हुए मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है। बताते चलें कि भलेसर निवासी राकेश कुमार की हत्या करने के बाद आरोपी उसके दोनों हाथ काटकर अपने साथ ले गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर तलाश शुरू की और पुलिस टीम ने पंजाब राज्य के खन्ना जिले में एक होटल में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 टोके के साथ एक परथी बरामद की है जिन्हें आरोपियों ने वारदात के लिए इस्तेमाल किया था।

भलेसर निवासी राकेश कुमार की हत्या का कारण रविन्द्र सिंह के पिता की 8 साल पहले हुई मौत के साथ जोड़ा जा रहा है। रविन्द्र सिंह के पिता की मौत 2016 में हुई थी और इस मामले में मृतक राकेश कुमार को सजा भी सुनाई गई थी। 7 साल सजा काटने के बाद राकेश कुमार अभी 2 साल पहले ही जेल से छूटा था। इसके बाद से आरोपी उसे मारने की प्लानिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें :  गुरुद्वारा साहिब के पास हुआ धमाका, दहशत में लोग

ये हैं पकड़े गए आरोपी

-बंटी वर्मा पुत्र हंस राज निवासी बम्बूचक्क तहसील रामगढ़ जिला सांबा।
-लखविन्द्र सिंह उर्फ लक्खा पुत्र करनैल सिंह निवासी बम्बूचक्क तहसील रामगढ़ जिला सांबा।
-रविन्द्र सिंह उर्फ तन्नू पुत्र स्व. बिक्रम सिंह तहसील अर्निया वर्तमान पता गंगयाल जिला जम्मू।
-महेन्द्र सिंह पुत्र स्व. बिक्रम सिंह निवासी अर्निया वर्तमान पता गंग्याल जम्मू।
-पवनदीप सिंह उर्फ रूबल पुत्र जोहर सिंह निवासी डिगयाना कैम्प गंग्याल जम्मू।

पकड़े गए आरोपियों में रविन्द्र सिंह तथा महेन्द्र सिंह दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं जबकि लक्खा उनकी बुआ का लड़का है। बताया जा रहा है आरोपी वारदात करने के बाद पड़ोसी राज्य पंजाब भाग गए थे और वहां होटल में जाकर छिप गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें भेजी गईं और पंजाब के खन्ना जिले के एक होटल से सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने मृतक राकेश कुमार के दोनों हाथ काटकर उन्हें आर्मी डिच में फैंक दिया था। एस.डी.पी.ओ. आर.एस. पुरा निखिल गोगना ने बताया कि पुलिस ने हत्या में शामिल तमाम आरोपियों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। हत्या का मुख्य कारण आपसी रांजिश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  सेना के JCO की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

पत्नी ने की आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग

मृतक की पत्नी सविता टोहरा ने पुलिस विभाग से अपने पति के काटे गए हाथों के बारे में पता लगाने की गुहार लगाई है। उसने बताया कि वह अपने दिवंगत पति की आत्मा की शांति हेतु हिन्दू धर्म के अनुसार नियमों का पालन करना चाहती है, उसने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं हाथों को तलाशने के लिए पुलिस आर्मी डिच के पास पुहंच गई है। तैराक भी बुलाए गए लेकिन आर्मी डिच में पानी अधिक होने के चलते सफलता हासिल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कल सेना से संपर्क कर पानी को कम करने की कोशिश की जाएगी। आर.एस. पुरा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों ने राकेश कुमार के दोनों हाथ काटकर सोशल मीडिया पर किया था वायरल

हमलावर आरोपियों ने राकेश कुमार पर बेरहमी के साथ तेजधार हथियारों से वार किए। इसके बाद वे उसके दोनों हाथों को काटकर उसे खून से लथपथ छोड़ फरार हो गए थे। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर मृतक के दोनों कटे हाथों को वायरल भी किया था।
 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News