पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर विकास भारत संकल्प सम्मेलन में हुई चर्चा

3/11/2024 8:00:19 PM

नौशहरा: भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ विकास भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन 11 मार्च 24 को डाक बंगला नौशहरा में किया गया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। कर्नल गुरबख्श सिंह संयोजक पूर्व सैनिक सेल भाजपा जेके, कर्नल रोशन लाल गंगाल सह-संयोजक बी.जे.पी. जेके, कर्नल सतनाम सिंह सह-संयोजक जेके, नीना शर्मा जिला अध्यक्ष नौशहरा और कैप्टन स्वर्ण सिंह, वीआरसी संयोजक पूर्व सैनिक सेल नौशहरा ने भाग लिया।

आयोजन सम्मेलन में कई पूर्व सैनिक शामिल हुए इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर चर्चा की गई। डॉ. निर्मल सिंह पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया और कहा कि पूर्व सैनिक देश की सेवा के लिए ईमानदारी, निष्ठा और सम्मान के साथ काम कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके पास राज्य की सेवा करने और अपने संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त संभावनाएं हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं संचालन पूर्व उप/मेजर शांति भूषण द्वारा किया गया। अंत में सभी पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यातिथि के समक्ष संकल्प पत्र को बॉक्स में रखा गया।

 

ये भी पढेंः- पवित्र रमजान के चलते कश्मीर में सजने लगीं दुकानें, खजूर की बढ़ी मांग, लोगों में उत्साह

Neetu Bala

Advertising