यात्रियों की पहली पसंद क्यों बन रही Vande Bharat? जानिए इसके शानदार Features
Sunday, Nov 09, 2025-07:40 PM (IST)
जम्मू डेस्क : भारत की सबसे आधुनिक और तेज़ रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस देशभर में यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं, आरामदायक यात्रा और तेज़ सफर के कारण यह ट्रेन भारतीय रेल के नए युग की पहचान बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया गया है जो कि “विकसित भारत” की दिशा में एक और बड़ा व सशक्त कदम है। नई वंदे भारत ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु के बीच चलेंगी।
वंदे भारत ट्रेनें न केवल देश की आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक हैं, बल्कि यह ‘नए भारत’ की तेज रफ़्तार विकास यात्रा की झलक भी प्रस्तुत करती हैं। वंदे भारत ट्रेनें आज हर क्षेत्र के लोगों को जोड़ने और देश की एकता को और मजबूती देने का कार्य कर रही हैं। वंदे भारत ट्रेनें केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि भारत की तकनीकी प्रगति, आत्मनिर्भरता और आम नागरिक के सपनों को नई उड़ान देने का प्रतीक हैं।
इन ट्रेनों के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों को जोड़ने का जो प्रयास हो रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सोच को साकार करता है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें न केवल यात्रा को तेज और आरामदायक बना रही हैं, बल्कि भावनात्मक दूरी को भी कम कर रही हैं। ये ट्रेनें कश्मीर से कन्याकुमारी तक विकास की नई जीवनरेखा बन चुकी हैं। वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से भारत में “मेक इन इंडिया” पहल के तहत डिजाइन, इंजीनियर और निर्मित की गई हैं।
इन ट्रेनों के कुछ खास Features हैं: -
- स्वचालित दरवाज़े स्लाइडिंग फुटस्टेप्स के साथ, जो प्रस्थान से पहले स्वतः बंद हो जाते हैं,
- विमान जैसी आरामदायक सीटें, जिसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में घूमने योग्य सीटें हैं ,
- टच-फ्री बायो-वैक्यूम टॉयलेट, बड़े पैनोरमिक खिड़कियां और एलईडी लाइटिंग आदि हैं।
आज भारत केवल विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि आत्मगौरव, नवाचार और प्रगति का प्रतीक बन चुका है। वंदे भारत ट्रेनें इसी गौरवशाली यात्रा की झलक हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
