Exit Poll: जम्मू-कश्मीर में किसकी बन सकती है सरकार, पढ़ें क्या कहते हैं Exit Poll के नतीजे

Saturday, Oct 05, 2024-07:32 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू कश्मीर में  अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पहली बार व 10 साल बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ है, जिस कारण जम्मू-कश्मीर की जनता ही नहीं पूरे देश की निगाहें चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। हर किसी को चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंत जार है। आज, 5 अक्टूबर को शाम हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के एग्जिट पोल आने शुरू हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है एग्जिट पोल का अनुमान

आजतक के अनुसार Exit Poll के नतीजे इस प्रकार हैंः

 जम्मू डिवीजन

 1. बीजेपी को 27-31 सीटें मिल सकती हैं।
2. नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 11-15 सीटें 
3. पीडीपी को 2 सीटें मिल सकती हैं

कश्मीर घाटी 

1 . बीजेपी को 0-1 सीट मिल सकती है 
2. एनसी-कांग्रेस गठबंधन को 29-33 सीटें मिल सकती हैं 
3. पीडीपी को 6-10 सीटें और 
4. अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं

न्यूज-18 के महापोल में जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन की चांदी

Exit Poll 2024 Live: न्यूज 18 के महापोल में जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को 33 सीटें दी गई हैं। वहीं बीजेपी को 29 और पीडीपी को 06 सीटें मिली हैं। इस सर्वे में अन्य को 22 सीटें दी गई हैं। ऐसे में अन्य पार्टियां किंगमेकर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।

इंडिया टुडे-सीवोटर ने J&K में इंडिया गठबंधन बहुमत दिया है

Exit Poll 2024 Live: इंडिया-सीवोटर के सर्वे में जम्मू-कश्मीर में इंडिया गठबंधन को बहुमत दिया गया है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 27 से 32 सीटें और इंडिया गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं पीडीपी को 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं अन्य के खाते में 6 से 11 सीटें जा सकती हैं।

सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार

पीडीपी: 32-38 सीटें
भाजपा: 27-33 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 8-14 सीटें
कांग्रेस: 4-10 सीटें
अन्य: 2-8 सीटें

एबीपी-नील्सन के एग्जिट पोल

पीडीपी: 32-38 सीटें
भाजपा: 27-33 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 8-14 सीटें
अन्य: 2-8 सीटें

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल

पीडीपी: 29-33 सीटें
भाजपा: 22-26 सीटें
नेशनल कॉन्फ्रेंस: 12-16 सीटें
कांग्रेस: 5-9 सीटें
अन्य: 9 सीटें

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News