Breaking : सांबा में एक बार फिर हुआ ब्लास्ट, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

3/12/2024 2:14:57 PM

सांबा : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक मोर्टार शैल के बलास्ट होने की सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव चंडली में एक संदिग्ध मोर्टार शैल ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir Weather : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जानकारी के अनुसार सांबा के सुम्ब ब्लॉक के गांव चंडली में एक संदिग्ध मोर्टार शैल ब्लास्ट हो गया। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसकी पहचान चिनार सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी चंडली के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि घायल को तुरंत अस्पताल सांबा ले जाया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू के जीएमसी में रेफर कर दिया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में ED का एक्शन, बैंक धोखाधड़ी मामले में करोड़ों की संपत्तियां कीं कुर्क

गौरतलब है कि गांव चंडली के निकट जंगल में सेना का फायरिंग रेंज है। इसलिए पहले भी कई बार मोर्टार शैल फटने से कई लोग अपनी जाने गंवा चुके हैं और कई अपाहिज हो चुके हैं। 2-3 महीने पहले भी इस इलाके में मोर्टार शैल में ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। समय-समय पर लोग इस फायरिंग रेंज को हटाने की मांग करते रहते हैं ताकि और जानी नुकसान न हो। 

Sunita sarangal

Advertising