J-K चुनाव LIVE : दोपहर 1 बजे तक 44.08 % हुई Voting, सांसद इंजीनियर राशिद जनता से की ये अपील

Tuesday, Oct 01, 2024-02:30 PM (IST)

राजौरी (शिवम बक्शी) : जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। इस दौरान 2 चरण हो चुके हैं और आज तीसरा चरण हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे (अंतिम) चरण में दोपहर 1 बजे तक 44.08% मतदान हुआ है।      

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

 

जम्मू-कश्मीर ( शिवम वक्शी) : जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक 44.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिलावार आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बांदीपुरा में 42.67%, बारामुल्ला में 36.60%, जम्मू में 43.36%, कठुआ में 50.09%, कुपवाड़ा में 42.08%, सांबा में 49.73% और उधमपुर में दोपहर 1 बजे तक 51.66% मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए आम चुनाव का तीसरा (अंतिम) चरण जम्मू-कश्मीर के सात जिलों के 40 विधानसभा क्षेत्रों (एसी) में चल रहा है।इस चरण में, 39,18,220 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इनमें 20,09,033 पुरुष मतदाता, 19,40,092 महिला मतदाता और 57 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

18-19 वर्ष आयु वर्ग के 1.94 लाख युवा, 35,860 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) और 85 वर्ष से अधिक आयु के 32,953 बुजुर्ग मतदाता भी इस चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।संबंधित जिला प्रशासन ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्यापक व्यवस्था की है।

जम्मू-कश्मीर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

करनाह    45.35%

त्रेघम  41.28%

कुपवाड़ा    37.52%
लोलाब     41.27%

हंदवाड़ा    47.01%

लंगेट 41.11%

सोपोर  27.76%

रफियाबाद  40.69%

उरी  41.49%

बारामूला   31.18%

गुलमर्ग           40.9%

वगूरा-करीरी  38%

पट्टन  38.64%

सोनावरी         43.03%

बांदीपोरा         40.13%

गुरेज(एस.टी.)          52.45%

उधमपुर पश्चिम       50.38%

उधमपुर पूर्व   51.64%

चेनानी            52.24%

रामनगर(एस.सी.)   52.54%

बनी     52.96%

बिलावर          51.54%

बसोहली         48.07%

जसरोटा         50.96%

कठुआ(एस.सी.)       48.41%

हीरानगर        48.97%

रामगढ़(एस.सी.)      50.04%

सांबा   49.41%

विजयपुर        49.35%

बिश्नाह(एस.सी.)     47.49%

सुचेतगढ़(एस.सी.)  43.26%

आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण   39.05%

बाहू    36.78%

जम्मू पूर्व   36.88%

नगरोटा       49.07%

जम्मू पश्चिम       35.54%

जम्मू उत्तर  37.93%

मढ़(एस.सी.)        50.03%

अखनूर(एस.सी.)    51.66%

छंब  53.21%


जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बांदीपोर          42.67%

बारामूला        36.60%

जम्मू   43.36%

कठुआ            50.09%

कुपवाड़ा          42.08%

सांबा   49.73%

उधमपुर          51.66%

रिपोर्टर के अनुसार आज का प्रतिशत कुल मतदान प्रतिशत को बढ़ाएगा क्योंकि पारंपरिक वोट गढ़ों में आज मतदान हो रहा है जिसमें कुपवाड़ा, गुरेज और करनाह के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं।

इससे पहले, पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में जम्मू-कश्मीर में 59.11 प्रतिशत मतदान हुआ था। श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर सबसे कम 27 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर कश्मीर से सांसद इंजीनियर राशिद की जनता से अपील

हंदवाड़ा ( मीर आफताब ): आज मतदान के दिन इंजीनियर राशिद ने मतदाताओं को अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि यह वोट सिर्फ मेरे लिए ही नहीं बल्कि सभी कश्मीरी लोगों और जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा "कश्मीरियों, आज शाम 6 बजे तक आपके पास मौका है। यह दूसरे राज्यों के चुनावों की तरह सामान्य चुनाव नहीं है। अगर आप (लोग) मुश्किलों से बाहर निकलना चाहते हैं, तो आपको सोच-समझकर आज वोट करना चाहिए ताकि हम भारत के 140 करोड़ लोगों को बता सकें कि कश्मीर मोदी का नया कश्मीर नहीं है और अगर नया कश्मीर बनना है, तो यह हमारी शर्तों पर होगा," आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष शेख अब्दुल रशीद ने कहा।

सुबह 11 बजे तक इतने प्रतिशत तक वोटिंग हुई है: 

जम्मू-कश्मीर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

करनाह    29.02%

त्रेघम  26.98%

कुपवाड़ा    10%
लोलाब     26.80%

हंदवाड़ा    29.99%

लंगेट 27.33%

सोपोर   17.28%

रफियाबाद  26.40%

उरी  25.95%

बारामूला   19.57%

गुलमर्ग           25.59%

वगूरा-करीरी  24.50%

पट्टन  24.81%

सोनावरी         28.89%

बांदीपोरा         10.45%

गुरेज(एस.टी.)          33.38%

उधमपुर पश्चिम       32.09%

उधमपुर पूर्व   34.50%

चेनानी            34.67%

रामनगर(एस.सी.)   34.30%

बनी     34.92%

बिलावर          34.04%

बसोहली         30.44%

जसरोटा         32.70%

कठुआ(एस.सी.)       28.63%

हीरानगर        31.35%

रामगढ़(एस.सी.)      32.06%

सांबा   31.29%

विजयपुर        31.13%

बिश्नाह(एस.सी.)     30.23%

सुचेतगढ़(एस.सी.)  26.73%

आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण   24.14%

बाहू    23.29.%

जम्मू पूर्व   21.56%

नगरोटा       31.26%

जम्मू पश्चिम       21.90%

जम्मू उत्तर  23.85%

मढ़(एस.सी.)        32.22%

अखनूर(एस.सी.)    32.55%

छंब  33.54%

जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बांदीपोर          26.14%

बारामूला        23.20%

जम्मू  27.15%

कठुआ            28.63%

कुपवाड़ा          24.41%

सांबा   31.50%

उधमपुर          33.84%

 

सुबह 9 बजे तक 11.6% मतदान हुआ

जम्मू-कश्मीर के 40 विधानसभा क्षेत्रों में हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

करनाह    11%

त्रेघम 11.12%

कुपवाड़ा    10%

लोलाब     10.77%

हंदवाड़ा    13.46%

लंगेट 11.06%

सोपोर 6.71%

रफियाबाद  11.49%

उरी  8.57%

बारामूला   7.38%

गुलमर्ग           10.6%

वगूरा-करीरी  9.5%

पट्टन 8.66%

सोनावरी         12.49%

बांदीपोरा         10.45%

गुरेज(एस.टी.)          13.18%

उधमपुर पश्चिम      12.89%

उधमपुर पूर्व  13.96%

चेनानी            14.99%

रामनगर(एस.सी.)   15.27%

बनी     14.38%

बिलावर          13.9%

बसोहली         11.67%

जसरोटा         13.9%

कठुआ(एस.सी.)       11.65%

हीरानगर        13.49%

रामगढ़(एस.सी.)      14.22%

सांबा   12.41%

विजयपुर        13.32%

बिश्नाह(एस.सी.)     12.38%

सुचेतगढ़(एस.सी.)  10.45%

आर.एस. पुरा - जम्मू दक्षिण   11.92%

बाहू    10.3%

जम्मू पूर्व    8.26%

नगरोटा       12.88%

जम्मू पश्चिम       9.08%

जम्मू उत्तर  9.69%

मढ़(एस.सी.)        13.94%

अखनूर(एस.सी.)    14.42%

छंब 13.61%

 

जम्मू-कश्मीर के 7 जिलों में इतने प्रतिशत हुआ मतदान

बांदीपोर          11.64%

बारामूला        8.89%

जम्मू  11.46%

कठुआ            13.09%

कुपवाड़ा          11.27%

सांबा   13.31%

उधमपुर          14.23%

 

 

जम्मू-कश्मीर के अंदर विधानसभा चुनाब का तीसरा चरण यानी अंतिम चरण आज  हो रहा है। वोटर जो है वोट करने के लिए पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच रहे हैं। तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। कठुआ की एस.सी. सीट से भाजपा की ओर से प्रत्याशी डॉ. भारत भूषण ने अपना वोट डाला।

इस संबंध में उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि बारामूला वो जिला है जहां कुछ दिन पहले मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। वहीं पाकिस्तान की सीमा भी काफी करीब है। इसी के चलते रात भर बारामूला में जगह-जगह हर व्यक्ति या वाहन की तलाशी ली गई, ताकि जिले में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि या सीमा के पास पाकिस्तानी आतंकियों की ओर से की जाने वाली हरकत पर नजर न रखी जा सके।

अखनूर के परगवाल में भी काफी मात्रा में लोग वोट करने के लिए पोलिंग स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वोट करने के लिए लोग घरों से बाहर निकल चुके हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News