Breaking News: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की चौकी पर Firing

Sunday, Feb 16, 2025-07:33 PM (IST)

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  अभी-अभी यह जानकारी आई है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर संक्षिप्त गोलीबारी हुई है। सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार एक जंगली इलाके से भारतीय सेना की चौकी पर गोलीबारी की गई।

उन्होंने बताया कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी बहुत ही कम समय तक चली। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी के पीछे पाकिस्तानी सेना का हाथ है या फिर जंगल में छिपे आतंकवादी हैं जो मौके की तलाश में घुसने का इंतजार कर रहे हैं। इलाके को सील कर दिया गया है और जांच-पड़ताड़ शुरू कर दी गई है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News