हर हर महादेव ! बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने गुफा में लगाई हाजिरी, पहले दिन इतनों ने किए दर्शन
Friday, Jul 04, 2025-11:34 AM (IST)

श्रीनगर : अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले दिन बृहस्पतिवार को 12,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने कहा, "यात्रा के पहले दिन कुल 12,348 तीर्थयात्रियों ने 3880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की।" अधिकारियों ने बताया कि इनमें 9181 पुरुष, 2223 महिलाएं, 99 बच्चे, 122 साधु, 7 साध्वियां और 8 ‘ट्रांसजैंडर' शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पहले दिन इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की उपस्थिति की उम्मीद नहीं थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here