Update : जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग बस हादसा, मरने वालों की संख्या हुई इतनी, 69 घायल, बोले उप-राज्यपाल

Thursday, May 30, 2024-06:54 PM (IST)

जम्मू/पुंछ ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई । जानकारी के अनुसार अखनूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कालीधर मंदिर के पास यात्री बस गहरी खाई में गिर गई है। बताया जा रहा है कि यह बस यू पी से आ रही थी और शिव घोड़ी की तरफ जा रही थी। जानकारी के अनुसार इस बस में 70 लोग सवार थे। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है जबकि इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 साल की बच्ची व लेकर 65 वर्ष के बुजुर्ग सहित लगभग 69 लोग घायल हुए हैं। घायल व्यक्तियों को एस.डी.एच. अखनूर में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि उपरोक्त घायल व्यक्तियों में से 10/12 को प्रारंभिक उपचार के बाद एस.डी.एच. अखनूर से जी.एम.सी. जम्मू रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Breaking: Jammu रेलवे स्टेशन पर Kranti Express के निकले पहिए, रेलवे अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखनूर चौकी चौहरा काली धार पुंछ रोड पर बस नं. यूपी 86ec4078 जो कुरुत्रेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी जा रही थी चोकी चौहरा  तुगी तीखे मोड पर दुर्घटना हो कर पहाड़ी के नीचे लुड़क गई। जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। आने-जाने वाली गाड़ियों से सहायता लेकर यात्रियों को निकला गया और पुलिस व स्वास्थ विभाग की टीमे मौके पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार 21 लोगों की मौत हो चुकी है व 69 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की सख्या में वृद्धि हो सकती है। केई लोगो को प्रथामिकता उपचार के बाद जी एम सी भेजा गया, कुछ घायलों का इलाज चोकी चौहरा अस्पताल अखनूर  में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायलों को लाया जा रहा था। 

अखनूर के डॉ. मोहम्मद सलीम खान ने बताया कि 21 लोगों की मौत हो गई है और 69 अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया और इसे हृदय विदारक बताया, कहा...

“जम्मू के अखनूर में बस दुर्घटना हृदय विदारक है।  मैं जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं," उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा।

सिन्हा ने कहा कि प्रशासन "शोक संतप्त परिवारों" को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है और घायलों को चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है।

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News