Ganderbal Terrorist Attack Update : मरने वालों में एक पंजाबी भी शामिल, अब तक इतने लोग तोड़ चुके दम

Monday, Oct 21, 2024-10:18 AM (IST)

गांदरबल(मीर आफताब): गांदरबल जिले में रविवार शाम को हुए एक बड़े आतंकवादी हमले में बडगाम के एक डॉक्टर और 5 गैर स्थानीय लोगों सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने एक शिविर पर गोलीबारी की। इस शिविर में मुख्य रूप से गगनगीर इलाके में काम करने वाली एक निजी कंपनी के मजदूर और अन्य कर्मचारी रहते थे। उन्होंने बताया कि वे जिले के गुंड इलाके में एक सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे। गोलीबारी में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डॉक्टर समेत 5 अन्य लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी का इंतजार है। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब, डॉ. शाहनवाज निवासी बडगाम, अनिल कुमार शुक्ला, फहीम नजीर, शशि अबरोल, मोहम्मद हनीफ और कलीम के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News