कटड़ा में युवक पर जानलेवा हमला, तेजधार हथियारों से किए कई वार

3/18/2024 5:37:41 PM

कटड़ा: रविबार दोपहर कटड़ा के साथ लगते अगार जितो क्षेत्र में तेजधार हथियारों के साथ कुछ अज्ञात हमलावरों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान दीपक कुमार पुत्र स्व. बोधराज निवासी अगार जित्तो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कटड़ा पुलिस को सूचित किया। 

ये भी पढ़ेः-  आगजनीः बारामूला में भयंकर आग, देखते ही देखते 2 घर जल कर हुए राख

जानकारी मिलते ही पुलिस ने थाना प्रभारी कटड़ा निशांत गुप्ता की अध्यक्षता में मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सी.एस.सी. कटड़ा में प्राथमिक उपचार हेतु भेज दिया। वहीं घायल को सी.एच.सी. कटड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद जी.एम.सी. जम्मू रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रयास शुरू कर दिए। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई थी।

 

Neetu Bala

Advertising