शिवरात्रि पर्व पर कटड़ा के मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, उमड़ा आस्था का सैलाब

3/8/2024 6:07:44 PM

कटड़ा: महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर कटड़ा सहित आसपास के मंदिरों में भक्तों का तांता देखने को मिला। भक्त शिवालय में पहुंचकर शिवजी पर जल अर्पित करते हुए सुख-शांति की कामना करते नजर आए। वहीं मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

इस उपलक्ष्य पर जहां कटरा के बानगंगा मार्ग पर शिवालय में भक्तों को भीड़ देखने को मिली, तो वहीं अन्य शिव मंदिर में भी भक्तों का हजूम दिखा। वही कटरा के साथ लगते बाबा धंसर में भी दिनभर भक्तों का तांता देखने को मिला।

ये भी पढ़ेंः- मीरवाइज को जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की मिली इजाजत

Neetu Bala

Advertising