Samba के DC व SSP ने विजयपुर बाजार का किया औचक दौरा

3/18/2024 5:11:47 PM

सांबा (अजय): देशभर में होने जा रहे लोकसभा चुनावों और इलेक्शन कमिशन के आदेश अनुसार आज डी.सी. सांबा अभिषेक शर्मा और एस.एस.पी. सांबा विनय कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज सांबा जिले के विजयपुर रामगढ़ रोड पर औचक दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा के साथ-साथ तैयारियों का भी जायजा लिया। वहीं पार्किंग की समस्या और आए दिन बाजार में लगने वाले जाम से कैसे लोगों को निजात मिलेगी उस पर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान डी.सी. और एस.एस.पी. द्वारा पूरे बाजार का दौरा किया गया।

ये भी पढ़ेंः- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जंग लगा गोला बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

Neetu Bala

Advertising