नशे के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, चिट्टे समेत तस्कर गिरफ्तार

Monday, Jun 15, 2026-06:50 PM (IST)

कठुआ(महाजन): नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 4 ग्राम हैरोइन (चिट्टे) जैसा नशीला पदार्थ, 15 हजार रुपए नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट नगरी परोल के प्रभारी के नेतृत्व में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कठुआ, डी.एस.पी. मुख्यालय कठुआ एवं थाना प्रभारी कठुआ के मार्गदर्शन में पड़यारी स्थित एक्सप्रैसवे के निकट विशेष नाका एवं जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में पड़यारी से फलोटे की ओर जा रहे मोटरसाइकिल नम्बर (जे.के.-08, एच-3377) को रोककर चालक की तलाशी ली। जांच के दौरान आरोपी पंकज सिंह पुत्र संडूर सिंह निवासी वार्ड नंबर-1, रख लच्छीपुर, जिला कठुआ के कब्जे से लगभग 4 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ, 15,000 रुपए नकद व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ सहित अन्य सामान को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस संबंध में थाना कठुआ में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है व नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News