जम्मू Taekwondo चैंपियनशिप में छात्रों ने बिखेरी चमक, इतने गोल्ड मैडल जीते

Monday, Jun 10, 2024-06:43 PM (IST)

जम्मू : डी.पी.एस. जम्मू के छात्रों ने जेएंडके यू.टी. ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2024 में 7 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर स्कूल और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। यह चैंपियनशिप रिहाड़ी कॉलोनी जम्मू में आयोजित की गई, जिसमें कायरा थकयाल, भव्यम वर्मा, काव्यांश पटियाल, अनिका गुप्ता, तेजश्री सिंह, अथर्व महाजन और ध्रुव शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह अरण्य महाजन ने रजत पदक और शौर्य शर्मा ने कांस्य पदक जीता। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल रुचि छाबड़ा और कर्मचारियों ने पूरी टीम के सदस्यों और उनके कोच सुरेश कुमार को बधाई दी।

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News