विभिन्न दलों, संगठनों के 500 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामिल

3/4/2024 5:15:07 PM

जम्मू: भाजपा मुख्यालय में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में कई राजनीतिक दलों, संगठनों के 500 से ज्यादा नेता, कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेता एवं पूर्व मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया व अन्य की मौजूदगी में परगवाल के पूर्व सरपंच राम स्वरूप समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। रणजीतपुरा जम्मू के पूर्व सरपंच गुरनाम सिंह समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हुए। पूर्व सरपंच रोमेश कुमार गुप्ता भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। मढ़ से नैशनल कांफ्रैंस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह चिब करीब 200 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रणजोध सिंह नलवा, नेहा महाजन आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ेंः- शीतकालीन अवकाश के बाद कश्मीर में फिर से खुले स्कूल, छात्र उत्साहित

Neetu Bala

Advertising