Katra News : टूरिस्ट बस व टैंकर के बीच भीषण टक्कर, मची चीख-पुकार

Friday, May 17, 2024-07:50 PM (IST)

कटड़ा (अमित) : शुक्रवार सुबह कटड़ा के साथ लगते चंबा क्षेत्र में पर्यटकों को ले जा रही बस की सामने से आ रहे पानी के टैंकर के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में बस में सवार 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल कटड़ा सी.एस.सी. लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू रैफर कर दिया गया। वहीं अन्य 4 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं। जिनका उपचार सी.एस.सी. कटड़ा में ही जारी था। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंः Bollywood Directors रोहित शेट्टी फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे Kashmir, LG सिंहा से की मुलाकात

हादसे में घायल हुए लोगों में वर्ष उम्र 53 साल पत्नी विनायक, निरंजन कृष्णा उम्र 63 साल पुत्र कृष्ण दांतरे, नैना उम्र 33 साल पत्नी धवाल सभी निवासी पुणे को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रैफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायल विनायक पुत्र नारायण, संगीता पत्नी सुबरु, कल्याण देशपांडे पुत्र केशव सभी निवासी पुणे सहित इकबाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी रामगढ़ को मामूली चोटें आई थीं जिनका उपचार कटड़ा सी.एस.सी. में जारी था।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News