जम्मू पुलिस का खनन माफिया पर शिकंजा, 6 लोडिड वाहन जब्त

3/25/2024 7:16:19 PM

अखनूर : अवैध खनन के खिलाफ अभियान और उल्लंघनकर्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए जम्मू पुलिस ने अवैध खनन एवं सार्वजनिक संसाधनों से धन कमाने में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। जम्मू जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एक आश्चर्यजनक अभियान चलाया गया। पी.पी. परगवाल की एक टीम ने बिना फॉर्म-ए के रेत से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को काबू किया। पी.पी. पल्लांवाला ने बिना फॉर्म-ए के रेत से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू किया है।

ये भी पढ़ेंः- Javed-Shabana के घर खूब बिखरे होली के रंग, सैलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे कई Bollywood सितारे

पी.पी. ज्यौड़ियां एस.आई. संजीत ने पंचायत चक किरपालपुर में बिना फॉर्म-ए के रेत से लदे 4 डंपर जब्त किए। इन वाहनों को जब्त करने के बाद जिला खनन अधिकारी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।

विवरण देते हुए एस.पी. ग्रामीण जम्मू बृजेश शर्मा ने बताया कि जम्मू पुलिस सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने और क्षेत्र में अवैध खनन के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।


 

Neetu Bala

Advertising