सेना के जवान का फंदे से लटका श*व बरामद, जांच शुरू

4/17/2024 5:13:44 PM

जम्मू: सेना के एक जवान का शव मिल्ट्री स्टेशन में बैरेक में संदिज्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कांस्टेबल सुखविन्द्र सिंह (22) निवासी बरनाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ेंः चीची माता मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बसंतर दरिया में किया साख विसर्जन

मामला चाटा पुलिस पोस्ट क्षेत्राधिकार का है। कांस्टेबल सुखविन्द्र सिंह मौजूदा समय में सुंजवां क्षेत्र में स्थित 56ए.पी.ओ. मिल्ट्री स्टेशन में तैनात था। उसका शव बैरेक में पंखे से बंधे मच्छदानी जाल के फंदे से लटकता देखा गया। इस संदर्भ में सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल के शवगृह में शिफ्ट कर कार्रवाई शुरू की।

Neetu Bala

Advertising