Jammu में चाइना डोर का कहर, रिंग रोड पर जा रहे युवक का कटा गला
Monday, Aug 31, 2026-12:03 PM (IST)
बिश्नाह(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह से एक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिंग रोड पर एक युवक का गट्टू उर्फ चाइना डोर से गला कट गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बिश्नाह के रिंग रोड पर देर रात को गट्टू उफ चाइनीस मांझा से युवक का गला कट गया। मौके पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने युवक को जल्द से जल्द बिश्नाह के सब जिला अस्पताल पहुंचाया। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी दीवान गढ़ के रूप में हुई है।
यह दुर्घटना बिश्नाह की रिंग रोड पर हुई। आखिरकार गट्टू उर्फ चाइनीस मांझा अगर प्रतिबंध है तो यह किस तरह बिक रहा है? वह किस तरह जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में पहुंच रहा है? आखिरकार कौन इसका जिम्मेदार है? जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चाइना डोर लाने वाला या इसे बेचने वाला या इसे खरीदने वाला आखिरकार कौन है? इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, क्या सरकार और प्रशासन उसे अब इंसाफ दे पाएंगे अब यह एक बड़ा सवाल है?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
