कमरे में युवक को इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश, मौके पर पहुंची पुलिस

3/27/2024 11:46:30 AM

आर.एस. पुरा: आर.एस. पुरा कस्बे के गांव मोखे में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के साथ लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में छानबीन शुरू की है। मृतक युवक की पहचान विशाल शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी गांव मोखे तहसील सुचेतगढ़ के तौर पर हुई।

यह भी पढ़ें :  घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, बस यूनियन ने किया चक्का जाम

जानकारी के अनुसार युवक अपने कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में पंखे से लटकता हुआ मिला। उसे सबसे पहले परिजनों ने देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को आर.एस. पुरा के उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। आर.एस. पुरा पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
 

Sunita sarangal

Advertising