नाक में पाइप डालते ही गई महिला की जान, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Tuesday, May 19, 2026-02:51 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के‌ जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) अस्पताल बक्शी नगर में 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने डॉक्टरों की लापरवाही को महिला की मौत का जिम्मेदार ठहराया। मृतका की पहचान नीश देवी पत्नी रवि कुमार के रूप में हुई है। मौत की खबर के बाद मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जानकारी देते मृतका के भाई ने बताया कि नीशू को थोड़ी सी इंफेक्शन हुई थी। इसके बाद उसे GMC अस्पताल भर्ती करवाया गया लेकिन उसका कोई इलाज नहीं किया गया और बाद में सुबह उसके नाक में पाइप डाल दी जिसके बाद उसकी जान चली गई।

वहीं मृतका के पति रवि कुमार ने रोते-रोते बताया कि उसकी पत्नी नीशू देवी को हार्ट की दिक्कत हो रही थी जिसके चलते उन्होंने उसे अस्पताल भर्ती करवाया लेकिन उसकी बीमारी की ओर कोई गौर नहीं किया गया। कल शाम को उसे एडमिट किया था लेकिन उसके बाद उसे ठीक से इलाज नहीं मिला। कोई भी बड़ा डॉक्टर उसकी पत्नी को देखने नहीं आया। इसके बाद इलाज में लापरवाही के चलते आज सुबह नीशू की मौत हो गई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते महिला की जान गई है। उन्होंने कहा कि अगर महिला का ठीक से इलाज नहीं करना था तो बता देते वह उसे किसी और अस्पताल में ले जाते। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते कहा कि अस्पताल प्रशासन शव ले जाने के लिए उन्हें एंबुलेंस नहीं दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। मृतका के पति ने कहा कि वह दिहाड़ी लगाता है और गरीब परिवार से है। उनके पास गाड़ी करके ले जाने के पैसे तक नहीं बचे। उधार पैसे लेकर पत्नी का इलाज करवा रहे थे लेकिन उसकी भी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब आदमी अस्पताल में मर जाता है और उसके पास पैसे नहीं है तो क्या उसकी लाश घर नहीं पहुंचेगी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन ने अपील करते कहा कि उन्हें शव ले जाने के लिए एंबुलेंस का बंदोबस्त करके दिया जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News