Kupwara में जंगली भालू का कहर, हमला कर कई लोगों को किया घायल
Tuesday, Nov 03, 2026-04:17 PM (IST)
कुपवाड़ा(मीर आफताब): मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट के यारू इलाके में एक जंगली भालू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। उक्त जानकारी अधिकारियों ने दी।
जानकारी देते एक अधिकारी ने बताया कि लंगेट में एक जंगली भालू के हमले में तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) हंदवाड़ा में शिफ्ट किया गया है, जबकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
इस बीच, स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से आगे के हमलों को रोकने के लिए बचाव के कदम उठाने की अपील की है, जबकि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
