Jammu संभाग में मौसम ने बदली करवट... कई इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें खबर...

Monday, Aug 17, 2026-07:48 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा ) :  जम्मू संभाग में सोमवार को मौसम बार-बार करवट लेता नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और उमस भरे मौसम के बीच कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में आज सामान्य रूप से बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है, 

मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए लोगों से नदी-नालों तथा संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और मौसम संबंधी ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News