पहली बारिश ने खोली म्यूनिसिपल कमेटी की पोल, लोगों के घरों में घुसा पानी

7/5/2024 2:36:10 PM

चेनानी(ओंकार सिंह): जम्मू-कश्मीर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही जम्मू संभाग में हो रही बारिश ने निगम विभाग की पोल खोल कर रख दी है। हल्की से बारिश ने ही कई जगहों पर सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए हैं तो कहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया है। ऐसा ही उधमपुर जिले के चेनानी इलाके में भी देखने को मिला जहां लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस आया।

यह भी पढ़ें :  झेलम नदी में तेल टैंकर गिरने के मामले में Update, बचाव दल ने बरामद किया चालक का श/व

जानकारी के अनुसार चेनानी में पहली बारिश ने ही म्यूनिसिपल कमेटी की पोल खोल दी। लोगों के घरों में पानी घुस गया। वार्ड नंबर 1 के लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाई है कि सुरक्षा दीवार की मुरम्मत की जाए। लोगों ने कहा कि अगर यह सुरक्षा दीवार गिरती है और जान-माल का काफी नुकसान होगा। अगर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए चेनानी का प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ही जिम्मेदार होगा।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News