1987 के चुनावों में हुई थी धांधली? बिलाल पैरी ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लगाए आरोप
Thursday, Nov 05, 2026-03:32 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : भाजपा प्रभारी बिलाल पैरी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर वर्ष 1987 के जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया है।
बिलाल पैरी ने आरोप लगाया कि po1987 के चुनावों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा कथित तौर पर चुनावी धांधली की गई थी। उन्होंने दावा किया कि इस कथित धांधली के बाद कश्मीर में हालात बिगड़ गए थे।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी के असली आरोप कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर लगने चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार इन दोनों दलों ने जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
