सोशल मीडिया पर वायरल Kashmir की लड़की का वीडियो, लगाए गम्भीर आरोप

3/28/2024 12:51:40 PM

पुंछ: पुंछ में ब्याही गई कश्मीर की एक लड़की का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना है। जिसमें उक्त लड़की द्वारा अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए शारीरिक तथा मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में उक्त युवती द्वारा इंसाफ की गुहार भी लगाई गई है जबकि स्थानीय समाज सेविका शाजिया अमीन मीर कश्मीर की लड़की के समर्थन में उसके साथ इंसाफ की मांग कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः- इंश्योरेंस घोटाले में दर्ज एफ.आई.आर. नहीं होगी रद्द : High Court

जानकारी के अनुसार उक्त लड़की की मोहल्ला खालसा चौक निवासी मोहम्मद राशिद  के साथ दूसरी शादी तक़रीबन दो वर्ष पहले हुई है जबकि उक्त युवक की पहली शादी को 12वर्ष हो गए हैं। पीड़िता क़ा कहना है कि उसके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है जिसमें सभी ससुराल पक्ष के लोग मिलकर उसे बुरी तरह प्रताड़ित करते हैं और उसे घर छोड़ने के लिए कहते हैं। उसने कहा कि उसकी छोटी बच्ची है आखिर वह कहां जाएं। उसने कहा कि उसे  इंसाफ चाहिए। जानकारी के अनुसार फिलहाल पुलिस द्वारा इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

Neetu Bala

Advertising